...

Himachal: पंखे से लटककर की महिला ने आत्महत्या

bilaspur fan trap woman death
बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर में रह रही एक महिला सोमवार सुबह घर में पंखे के साथ लटकी हुई मृत मिली। जानकारी के अनुसार उक्त महिला सपना शर्मा (38) पत्नी रमन शर्मा निवासी गांव कोठी, डाकघर चांदपुर पिछले अढ़ाई वर्षों से रौड़ा सैक्टर में अपने मायके में रह रही थी। मायके के सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल में रहते हैं। सुबह रोजमर्रा की तरह सभी लोग उठे व अपने दैनिक कार्य निपटा रहे थे।

इतने में परिवार के लोग जब निचली मंजिल में गए तो उन्होंने स्टोर का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो उन्हें दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के साथ महिला लटकी मिली जिस पर तुरंत परिजनों में बात फैली व उन्होंने दुपट्टे का फंदा काट कर सपना को नीचे उतारा तथा पुलिस को जानकारी देने के साथ-साथ तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सपना की अपने ससुरालियों से कुछ अनबन थी व उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ घरेलू ङ्क्षहसा का मुकद्दमा दर्ज करवा रखा था जिसकी सुनवाई पिछले डेढ़ वर्ष से सी.जे.एम. कोर्ट बिलासपुर में चल रही है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि सपना कुछ दबाव में भी रहती थी, वहीं जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायका व ससुराल पक्ष में थोड़ी तनातनी तो रही लेकिन लोगों व पुलिस के समझाने से दोनों पक्षों में तनाव कम हो गया व मायके व ससुराल पक्ष की सहमति के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को ससुराल पक्ष को सौंप दिया।

एस.पी. बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता प्रक्रिया की धारा 374 के तहत मामला दर्ज किया है व छानबीन जारी है।
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...
loading...