...

काँगड़ा: पड़ोसी गांव में पाया गया 26 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव. सील हुआ कांगडा का मंड

काँगड़ा: पड़ोसी गांव में पाया गया 26 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव. सील हुआ कांगडा का मंड

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा के ठाकुरद्वारा से महज 400 मीटर की दूरी पर पंजाब के गांव बुडाबढ़ में 26 साल का युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इससे न केवल पंजाब के जिला होशियारपुर में दहशत है, बल्कि कांगड़ा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। युवक के कोरोना पॉजीटिव पाये जाने के बाद कांगड़ा के मंड इलाके में लोगों में भी दहशत देखी जा रही है। एहतियातन कांगड़ा जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से उस गांव के साथ लगती इंदौरा की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है।

दरअसल, पंजाब के इन इलाकों में कांगड़ा के मंड इलाके के लोगों की आवाजाही अपने ही इलाकों के तौर पर होती है। इन लोगों की रोजमर्रा की चीजों के लिये जितनी आवाजाही अपने कांगड़ा और हिमाचल के दूसरे इलाकों में नहीं होती, उससे कहीं ज्यादा वो पंजाब के होशियारपुर पर निर्भर रहते हैं। यहां के किसानों को भी अपनी फसलबाड़ी गेहूं की फसल पंजाब की ही मंडियों तक ले जानी पड़ती है। यही वजह है कि अब मंड इलाके के स्थानीय प्रशासन की ओर से होशियारपुर और मंड इलाके में आवाजाही करने वालों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। महज उन लोगों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है, जिनके पास कर्फ्यू पास है।

बुडाबढ़ के सरकारी हॉस्पिटल के पास रहने वाले एक परिवार का 26 वर्षीय युवा बेटा कोरोना पॉजीटिव पाया गया है और इसमें हैरत और चिंता की बात ये है कि उस युवक के पिता सरकारी हॉस्पिटल में पर्चियां बनाने का काम करता है। मंड इलाके के लोग भी अपने इलाज के लिये अस्पताल में आवाजाही करते हैं। इससे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है, और पर्ची बनाने वाले के बेटे के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर यहां भी खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है।

दरअसलस, पंजाब पुलिस द्वारा पूरे बुडाबढ़ गांव और बुडाबढ़ से ठाकुरद्वारा ओर टांडा मोड़ हिमाचल में जाने वाले सभी रास्तों को पुरी तरह से सील कर दिया है। थाना प्रभारी इंदौरा ने बताया कि सीमा पर लगे पुलिस ने नाकों पर चौकसी बढ़ा दी है हिमाचलसे.कॉम और इन रास्तों से बुडाबढ़ ओर पूरे पंजाब को जाने-वाले लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। किसी को भी पंजाब की सीमा में जाने नहीं दिया जा रहा है और ना ही पंजाब से हिमाचल में किसी को प्रवेश की इजाजत है। ठाकुरद्वारा के स्थानीय युवकों ने भी गांव में प्रवेश करने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है के प्रशासन के आदेशों को मानते हुए अपने घरों में ही रहें और बिना कार्य के घरो से बाहर न निकलें।

For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...
loading...