...

डेढ़ साल से लापता पति का घर में ही मिला कंकाल, होश उड़ा देगी पत्नी की करतूत



पानीपत. हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल से लापता टावर टेक्नीशियन का कंकाल निर्माणाधीन मकान में खुदाई के दौरान मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। टेक्नीशियन के भतीजे ने कंकाल देखा तो उसकी पत्नी बोली, यह कुत्ते का कंकाल है, उसकी खोपड़ी है, डर मत, तेरे चाचा ने ही इसे यहां दफनाया था।

अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि विकास नगर में टावर टेक्नीशियन हरबीर की पत्नी गीता ने ही उसकी हत्या की थी। प्राथमिक पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ। पत्नी ने बताया कि हरबीर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। उसे व बच्चों को बिना खाना दिए ही घर से निकाल देता था।

कई बार उन्हें कमरे में बंद कर देता था। जिस वजह से वह परेशान हो चुकी थी। जिसके बाद उसने पति की हत्या का प्लान बनाया और प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अब तक पुलिस ने उसके प्रेमी के बारे में खुलासा नहीं किया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि घर में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था और कुछ दिनों बाद अपने मायके चली गई थी।

भाइयों को उस पर शक न हो, इसलिए तीन माह बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गीता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी भी प्राथमिक रिपोर्ट में कंकाल पुरुष का ही मिला है। पुलिस ने कंकाल के सैंपल मधुबन एफएसएल लैब भेजे हैं, जिसकी दो से तीन दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। पुलिस ने हरबीर के भाई हरिओम की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ 302 व 201 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह था मामला
हरबीर निवासी विकास नगर करीब डेढ़ साल पहले लापता हो गया था। तीन माह बाद पत्नी गीता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पत्नी गीता व भतीजा विशेष घर में टॉयलेट का गड्ढा खोद रहे थे तो विशेष की कस्सी खोपड़ी पर जाकर लगी। जिससे विशेष डर गया था और उसने अपने घर जाकर पिता हरिओम को आपबीती बताई।

हरिओम अपनी पत्नी व भाइयों के साथ पहुंचा तो पत्नी गीता तब तक कंकाल को दूसरे गड्ढे में दबा चुकी थी। उन्होंने जबरदस्ती गड्ढा खोदा तो उसके अंदर से नर कंकाल मिला। भाइयों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...
loading...