
जिला मंडी के बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की खड्ड में गिरने से मौत हो गई है। जबकि उसके दो साथियों को स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिये अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौयरा व मलथेड़ पंचायत की सीमा के साथ सटे गांव जमाणु में घटी है। जहां प्रातः चार बजे के करीब जिला मंडी से संबंधित तीन युवक जिनमें से एक नेरचौक, दूसरा जोगिंद्रनगर, तीसरा मंडी शहर से सबंधित बताया गया है, जो चोरी की नीयत से गांव में आए थे।
गांव के साथ लगे स्टोन क्रेशर के साथ लगते एक घर के बाहर खड़ी कार से कुछ चोरी करने को लेकर जैसे ही उन्होंने उसका शीशा तोड़ा तो उसकी आवाज से साथ लगते घर के लोग जाग गये। उनके शोर मचाने पर तीनों चोर अलग अलग दिशा में भागने लगे, लेकिन दो युवकों को तो ग्रामीणों ने आगे जाकर दबोच दिया लेकिन तीसरा युवक जो अलग दिशा की ओर भागा था। उसे बाद में मैसडा खड्ड में मृत अवस्था में देखा गया। बताया गया है कि भागते वक्त उसका पैर फिसलने से वह सीधा खड़ में जा गिरा होगा जहां चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। पकड़े गए युवक किसी नशे की हालत में बताए गए है जो एक कार के माध्यम से यहां पहुंचे थे। मृतक युवक की पहचान तनुसेन उम्र 32 पुरानी मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बल्ह राजेश ठाकुर ने करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तहकीकात जारी है।
For more Himachal NEWS visit HimachalSe
Post a Comment