
उपमंडल धर्मपुर की उपतहसील व टिहरा पंचायत के तहत मनयोह गांव की युवती नीटू पत्नी बृजलाल उर्फ बबलू की छत से गिरकर मौत हो जाने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार नीटू देवी टिहरा में अपनी ही दुकान पर दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े साफ धो रही थी। जैसे ही वह वहां रखी पानी की टंकी से पानी निकालने लगी तो अचानक पांव फिसलने से सड़क पर गिर गई और बुरी तरह जख्मी हो गई।
हादसे के तुरंत बाद उसे हमीरपुर अस्पताल निजी वाहन से ले जा रहे थे कि रास्ते में ही नीटू देवी ने दम तोड़ दिया। घटना के समय उपस्थित ग्रामीणों में से किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने घटनास्थल पर आकर शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। इसकी पुष्टि डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने की है।
For more Himachal NEWS visit HimachalSe
Post a Comment