...

हिमाचल: IPH के एक SDO को 19000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में विजिलेंस टीम ने शनिवार की देर रात जल शक्ति विभाग यानी आईपीएच के एक एसडीओ को 19000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आपको बता दें कि विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कांगड़ा जिले के जल शक्ति विभाग उपमंडल मनेई के एसडीओ कमल कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि विजिलेंस धर्मशाला के डीएसपी बलबीर जसवाल ने की है। डीएसपी बलबीर जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के ठेकेदार अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जल शक्ति विभाग के एसडीओ उनसे रिश्वत की मांग कर रहा है। ठेकेदार के खाते में विभाग की ओर से सरकारी विकास कार्य करने की एवज में 20,000 रुपये की राशि डाली गई थी।

इसी के साथ डीएसपी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार जल शक्ति विभाग का एसडीओ उस पर दवाब डाल रहा था कि 20000 रुपये की राशि उसे दे दी जाए। ठेकेदार ने यह बात विजिलेंस को बता दी। इसके बाद विजिलेंस की ओर से जाल बिछाया गया और ठेकेदार ने एसडीओ के साथ 19000 रुपये में डील फाइनल कर ली। दोनों में बात तय हुई कि शनिवार को देर रात सलोल के पास रिश्वत की राशि का लेनदेन किया जाएगा। सलोल के पास एसडीओ ने जैसे ही अपनी गाड़ी रोककर ठेकेदार से 19000 रुपये रिश्वत की राशि ली तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान खुद विजिलेंस के डीएसपी बलबीर जसवाल मौके पर मौजूद थे।
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...
loading...