...

Hamirpur: पैरापिट से टकराकर ट्रक पलटा, एक की मौत



हमीरपुर में कल रात को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। देर रात को एक ट्रक पैरापिट से टकराकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को अस्पताल के रवाना कर दिया था। जानकारी के अनुसार भोटा राधास्वामी हॉस्पिटल चौक पर देर रात डेढ़ बजे के करीब एक ट्रक पलट गया, जिसमें नम्होल बिलासपुर निवासी दिल्ले राम की ट्रक पलटने से दर्दनाक मौत हो गई।


ट्रक हमीरपुर की तरफ से दाड़लाघाट जा रहा था। इस दाैरान भोटा राधास्वामी चौक पर तेज रफ्तार में ट्रक पैरापिट से जा टकराया और सड़क पर पलट गया। चालक ने ट्रक से छलांग लग दी परंतु दूसरे साथी को चिल्लाने तक का मौका तक नहीं मिला। दूसरा साथी ट्रक के नीचे आ गया। इस दर्दनाक हादसे में उसके शरीर के चिथडे़ तक उड़ गए। वहीं भोटा पुलिस भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता ट्रक के नीचे से शव को बाहर निकला गया। वही पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। चालक का भोटा पीएचसी हॉस्पिटल मे मेडिकल करवाया जा रहा है।

For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...
loading...