
मुख्य डाकघर चंबा की डाक गायब हो गई है। यह डाक कुछ दिन पहले की है। शुक्रवार को सुबह डाक विभाग के एक कर्मचारी ने कूड़े के ढेर में डाक के खाली बैग देखे तो इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद कूड़े के ढेरों में डाक की तलाश शुरू हुई। जगह-जगह कूड़े में डाक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन विभाग को डाक नहीं मिली। हालांकि डाक के कुछ खाली बैग जरूर मिले हैं। डाक परिवहन निगम की बस में आती है। डाक विभाग द्वारा जब निगम के चालक परिचालकों से बात की तो उन्होंने बताया कि डाक विभाग के कार्यालय के बाहर डाक छोड़ दी है, लेकिन विभाग को यह डाक नहीं मिली है। डाक गायब होने से हड़कम्प मच गया है।
For more Himachal NEWS visit HimachalSe
Post a Comment