...

BREAKING: जेल में भी चैन नहीं आसाराम के बलात्कारी बेटे को, बरामद हुई ऐसी चीज उडे अफसरों के होश



अहमदाबाद: इस वक्त की बड़ी खबर सूरत रेप केस में जेल की सजा काट रहे नारायण साईं को लेकर आ रही है। जेल के अंदर नारायण साईं के पास से मोबाइल फोन पर बरामद हुआ है। इस मामले को लेकर जेल प्रशासन ने पुलिस थाने में केस भी दर्ज करवाया है।

नारायण साईं, नाबालिग लड़की से रेप के अभियुक्त और अपने को आध्यात्मिक गुरु कहने वाले आसाराम बापू के बेटे हैं। फिलहाल उन्हें इन दिनों लाजपोर सेंट्रल जेल में रखा गया है।

वे इस वक्त जेल की A/2 बैरक नंबर- 55 में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है। उनके बैरक के अंदर से ही चार अन्य कैदियों के पास से भी मोबाइल फोन जब्त किया गया है। बता दें कि ये कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी

सूरत की जेल से मोबाइल मिलने के ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। यहां पहले भी मोबाइल फोन पकड़े जा चुके हैं।

कौन हैं नारायण साईं
बता दें कि नारायण साईं कथा और प्रवचन की आड़ में महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। उसके खिलाफ सूरत की जिन दो रेप पीड़िताओं ने गवाही दी थी उनके साथ भी उसने गलत बर्ताव किया था।

दोनों बहनों का नारायण साईं पर आरोप था कि उसने कथा के बहाने कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया । साथ ही उन्हें प्रेम पत्र भी लिखा करता था।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के सामने उनकी पत्नियां ही उन्हें ले जाती थी। सूरत की दोनों पीड़ित बहनें आसाराम के आश्रम में साधक बनकर रह रही थीं।।

उन्होंने बताया कि नारायण साईं उनका रेप करता था। नारायण साईं ने उन्हें कई स्थानों पर लेकर उनके साथ घिनौनी हरकत की थी।

ये ख़बरें भी आपको बहुत पसंद आएँगी: - 


ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...
loading...