...

BREAKING: रंगेहाथ इस हाल में पकडी गई देश की ये मशहूर हीरोइन, नाम जान होंगे हैरान

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले की जांच सीबीआई के साथ एनसीबी भी कर रहा है. ड्रग्स की छापेमारी में एनसीबी ने टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को मुंबई के वर्सोवा से अरेस्ट कर लिया है. एनसीबी को ड्रग्स रैकेट की सूचना मिली थी. जिसके बाद एनसीबी ने छापेमारी मे एक्ट्रेस समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एनसीबी ने इनके पास से 99 ग्राम गांजा जब्त किया है.



सुशांत सिंह राजपूत मामले में जब से बाॅलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है. एनसीबी लगातार जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है. जिसके तहत एजेंसी ने अब तक 24 लोगों को अरेस्ट कर लिया है. एनसीबी ने इस ड्रग्स रैकेट को पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की थी.

एनसीबी इस ऑपरेशन के लिए सादे कपड़ों में मुंबई के वर्सोवा में दो जगहों पर छापेमारी की. सादे कपड़े में होने की वजह से किसी का उन पर शक नहीं गया. छापेमारी के दौरान एनसीबी की टीम ने टीवी एक्ट्रेस प्रीति चौहान को रंगे हाथों पकड़ा. एक्ट्रेस एक ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीद रही थी.

इससे पहले शुक्रवार को एनसीबी ने ड्रग पेडल साहिल अली को अरेस्ट किया था. बताया जा रहा है कि उसने एक्टर अर्जुन रामपाल के साथी के भाई को कोकीन सप्लाई की थी. साहिल ने एनसीबी के सामने कुबूल किया कि वो एक ड्रग पेडलर है. आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान ने कई टीवी शोज में काम किया है. वो सावधान इंडिया, सीआईडी और संकटमोचन महाबली हनुमान जैसे सीरियल में नजर आईं थीं. प्रीतिका चौहान हिमाचल की रहने वाली हैं और पहली बार छोटे पर्दे पर 2015 में नजर आईं थीं.
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...
loading...