...

प्रेमिका समझकर फ़ोन पर करता था मोहब्बत की बातें, मिलने पहुंचा तो निकली ‘मम्मी’




उत्तर प्रदेश से एक अजब-गजब प्रेम की कहानी का मामला सामने आया है, अनजान नंबर से शुरू हुई ये प्रेम कहानी इतनी आगे बढ़ी कि लड़के ने महिला को फोन पर ही प्यार का इजहार कर दिया। लेकिन महिला और युवक दोनों ही एक-दूसरे को अपने नाम गलत बताए थे। फिर युवक ने अपनी प्रेमिका मिलने बुलाया। लेकिन जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो युवक के होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने एक दिन यूं ही अंजान नंबर पर फोन कर दिया, उधर से एक महिला की आवाज आई। इस बिच दोनों में कुछ बातचीत हुई, जोकि फिर दोस्ती में बदल गई, लेकिन दोनों ही अपना नाम एक दूसरे को गलत बताए हुए थे। इसी दौरान युवक ने महिला से प्यार का इजहार कर दिया, जिसे महिला ने अपना लिया।

युवक को महिला से मिलने की तलब होने लगी। युवक तैयार होकर हाथों में गुलाब का फूल लिए तय की गई जगह पर अपनी प्रेमिका से मिलने आ पहुंचा। यहां अचानक उसकी बड़ी मम्मी भी पहुंच गई, जिससे नजर बचाते हुए वह इधर-उधर छिपने लगा। उसने अपनी प्रेमिका का फोन मिलाया तो उसकी बड़ी मम्मी का ही फोन बजने लगा। फिर दोनों एक-दूसरे के आमने सामने हुए। युवक को यकीन नहीं हुआ कि जिसे वह अपनी प्रेमिका समझकर रहा था वह उसकी बड़ी मम्मी ही थीं।

एक-दूसरे की सच्चाई जानकर दोनों के होश उड़े हुए थे। महिला तुरंत वहां से वापस लौटी, और किसी को कुछ भी पता चले इससे पहले ही उसने महिला थाने में छेड़खानी की तहरीर दे दी। पुलिस ने बताया कि दोनों में फोन पर बातचीत होती थी। महिला ने छेड़खानी की तहरीर दी है। युवक के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है। और मामले की जांच की जा रही है।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post
loading...
loading...