
मंडी जिले की बटवाड़ा पंचायत में ऑल्टो कार के गहरी ढांक में लुढ़क जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों को जब हादसे के बारे में पता चला तो वह मौका पर पहुंचे। सलापड़ पुलिस चौकी को हादसे के बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला की हरनोड़ा पंचायत निवासी प्रदीप कुमार पुत्र लेखराम और विनीत कुमार निवासी जमथल सुंदरनगर के बटबाड़ा में अपने किसी पहचान वाले के पास अदरक का बीज लेने गये थे।
देर शाम लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा गिरी। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गये हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
For more Himachal NEWS visit HimachalSe
Post a Comment